झारखंड में होगी झमाझम बारिश, 'येलो' अलर्ट जारी; 1 सितंबर तक के मौसम का हाल
पीटीआई, अगस्त 28 -- Jharkhand Kal Ka Mausam: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड में अगले चार दिन कई इलाकों में बारिश, आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। विभाग ने 29 अगस्त से 1 सितंबर तक कई जिलों के लिए भारी बारिश, बिजली गिरने और आंधी-तूफान का 'येलो' अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, इस दौरान झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।शनिवार को किन-किन जगह बरसेंगे बदरा? आईएमडी के बुलेटिन, शनिवार को उत्तर-पूर्वी जिलों दुमका, देवघर, जामताड़ा और गिरिडीह, दक्षिण-पूर्वी जिलों में पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां और इनसे सटे जिले धनबाद में भारी बारिश की संभावना है। यह भी पढ़ें- नेपाल पर मंडरा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.