झारखंड में होगी झमाझम बारिश, इन जिलों में चलेंगी तूफानी हवाएं; IMD का अलर्ट
रांची, मई 14 -- झारखंड की राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को भी तेज आंधी के साथ बारिश हुई। यहां दिन में मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ। इसके बाद राजधानी के कई भागों में बारिश हुई। रात को तेज आंधी के बाद मुसलाधार बारिश हुई। इस दौरान आंधी की रफ्तार 60 किमी प्रतिघंटे से भी अधिक रही। इस दौरान एहतियातन बिजली काट दी गई, जिससे शहर में ब्लैक आउट की स्थिति बन गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों के दौरान भी राज्य में पलामू और आसपास के तीन जिलों को छोड़कर रांची समेत अधिकांश जिलों में बादल छाएंगे और कहीं-कहीं तेज हवा के साथ बारिश होगी। लगातार बारिश होने का कारण रांची का मौसम ठंडा है। रांची में बुधवार को दिन के दौरान 10.6 मिमी बारिश दर्ज की गयी। अगले दो दिनों के दौरान तापमान में गिरावट आने की संभावना व्यक्त की गयी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.