रांची, जनवरी 9 -- झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले के मझगांव प्रखंड के बेनीसागर पंचायत अंतर्गत खड़पोस के पास स्थित तिलोकुटी गांव दांतेल में हाथी ने शुक्रवार की सुबह दो लोगों को मार डाला। मृतकों में बेनीसागर निवासी 40 वर्षीय प्रकाश मालवा और एक बच्चा शामिल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बच्चे की लाश हाथी के दांत में फंस गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पिछले 48 घंटे से हाथी शांत था पर फिर से उसने उत्पात मचान शुरू कर दिया है। इस हाथी ने पिछले 9 दिनों में 21 लोगों की जान ले चुका है। इधर, हाथी की तलाश में जुटी वन विभाग की टीम को अब तक उसका सही लोकेशन नहीं मिल पाया है। पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा, जमशेदपुर के दलमा और ओडिशा वाइल्ड लाइफ की टीम यहां पहुंची है। देर रात को इसी कैम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.