चतरा, फरवरी 24 -- चतरा, संवाददाता। झारखंड में अगर हमारे पास बढ़िया अस्पताल होते तो ऐसी घटना नहीं होती। अस्पताल के अभाव में मरीज दूसरे राज्य में उपचार कराने के लिए जाते हैं। एयर एंबुलेंस क्रैश में मारे गये लोगों के परिवार के साथ हमारी संवेदना है। इससे बड़ी घटना नहीं हो सकती है। सरकार इनके परिजनों के साथ खड़ी है। जीवन वापस तो नहीं ला सकते हिम्मत और साहस दे सकते हैं, जो बेहतर से बेहतर होगा किया जाएगा। ये बातें राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने मंगलवार को सदर अस्पताल में कही। वे चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड के करमटांड़ में सोमवार की शाम हुए एयर एंबुलेंस क्रैश में मारे गये 7 लोगों की घटना की जानकारी पाकर सदर अस्पताल पहुंचे थे। सदर अस्पताल पहुंचते ही मृतकों के परिजन मंत्री को पकड़कर दहाड़े मार-मारकर रोने लगे। मंत्री ने सभी ढाड़स बंधाया और हर सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.