कोडरमा, जून 15 -- कोडरमा। जिले के डोमचांच स्थित होटल में रविवार को झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राज्य कमेटी की बैठक में संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार लाभ, जबकि संचालन राज्य महासचिव संजीव समीर ने किया। इस दौरान पत्रकार सुरक्षा कानून और स्वास्थ्य बीमा योजना को लागू करने के लिए संघर्ष करने पर बल दिया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जावेद इस्लाम, कानूनी सलाहकार जगदीश सलूजा, प्रदेश सचिव मुकेश सिंह आदि शामिल हुए। बैठक में अतिथियों और कमेटी के सदस्यों को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...