रांची, सितम्बर 4 -- Jharkhand Satellite Township: झारखंड के शहरों के विस्तार और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में राज्य सरकार नई सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को राज्य के शहरीकृत जिलों में स्मार्ट सिटी की तर्ज पर सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने की संभावनाओं का अध्ययन कर ठोस कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया है। इसका मकसद बढ़ती आबादी और भविष्य की जरूरतों के हिसाब से शहरों को सुनियोजित तरीके से विस्तार देना है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में ग्रेटर रांची डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीआरडीए) और रांची स्मार्ट सिटी परियोजना से जुड़े भूमि संबंधी विषयों पर अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। इसमें राज्य में शहरी विकास, शहरों के विस्तार और आधुनिक आधारभूत संरचना को लेकर चर्चा...