झारखंड में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल लागू, डीसी करेंगे मॉनिटरिंग
धनबाद, मई 30 -- सूख कचरा और गीला कचरा अलग-अलग रखने का दौर अब खत्म होने वाला है। अब कचरे को चार अलग-अलग वर्गों में बांटकर उसका डिस्पोजल किया जाएगा। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल-2026 को झारखंड में लागू कर दिया गया है। वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने डीसी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया है। कमेटी को निर्देश दिया गया है कि योजनाबद्ध तरीके से इस नए नियम को जिलास्तर पर लागू करना है। सरकार ने सभी जिलों को इसका पत्र भेज दिया है। जिलास्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी में डीडीसी को कोऑर्डिनेटर, नगर आयुक्त, जिला पंयायती राज पदाधिकारी और पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को सदस्य मनोनीत किया गया है। कमेटी को जिम्मेवारी दी गई है कि आमलोगों को नए नियम की जानकारी देकर जागरूकता फैलाएं। इसको लेकर जगह-जगह जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। प्रत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.