जमशेदपुर, मई 3 -- झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां के सारंडा जंगल और टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। कोबरा 209 बटालियन के नेतृत्व में चलाए गए सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद एवं विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।सर्च ऑपरेशन जारी इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि हाल ही में टोंटो-गोइलकेरा के जंगलों में सुरक्षाबलों और एक लाख के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के दस्ते के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक नक्सली मारा गया था। इसके बाद से इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इसी अभियान के क्रम में जब सुरक्षाबलों की टीम रूटुगुटू के दुर्गम जंगलों में पहुंची, तो वहा...