झारखंड में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 10 लाख के इनामी समेत 3 नक्सलियों ने किया सरेंडर
चाईबासा, अगस्त 8 -- झारखंड में एंटी नक्सल अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली। चाईबासा पुलिस के सामने शुक्रवार को दस लाख के इनामी माओवादी व जोनल कमांडर सालूका कायम, उसकी पत्नी पिंकी और कोदोमुनी कोड़ा ने सरेंडर कर दिया। इस तरह सारंडा के जंगलों और चाईबासा से माओवादियों का पूरी तरह सफाया हो गया। इन तीनों के हथियार डालने के बाद देशभर के भाकपा माओवादियों के ईस्टर्न रीजनल ब्यूरो के मुख्यालय सारंडा और चाईबासा में अब एक भी माओवादी नहीं बचा। साल भर पहले तक मिसिर बेसरा, पतिराम मांझी, असीम मंडल तीनों माओवादी पोलित ब्यूरो व केंद्रीय कमेटी सदस्य चाईबासा में कैंप कर रहे थे। तकरीबन 100 सशस्त्र माओवादियों का दस्ता यहां सक्रिय था। राज्य में वर्तमान में पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों की हिट लिस्ट में सिर्फ 11 नक्सली ही बचे हैं। केंद्रीय कमेटी सदस्य असी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.