झारखंड में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, पोड़ाहाट जंगल में एनकाउंटर में 2 नक्सली ढेर
जमशेदपुर, मई 20 -- पश्चिम सिंहभूम के पोड़ाहाट जंगल में मंगलवार सुबह नक्सली एरिया कमांडर सालुका कायम और रिसिव के दस्ते के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हो गई। सोनुवा थाना क्षेत्र के केड़ाबीर व कराईकेला थाना क्षेत्र के कुरजुली के पास हुई मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। वहीं, कई के घायल होने की भी खबर है। दावा किया जा रहा है कि जिस समय मुठभेड़ हुई उस समय एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल भी मौके पर मौजूद था। पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेणु ने भी मुठभेड़ की पुष्टि की है। हालांकि नक्सलियों के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि समाचार लिखे जाने तक नहीं हो पाई थी। मुठभेड़ के बाद चलाए गए सर्च ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने कई नक्सली सामान बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक, सारंडा के मंकी फॉरेस्ट एरिया में मिसिर बेसरा के दस्ते में अब सिर्फ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.