झारखंड में सरकार आरक्षण देकर रोजगार बढ़ाए : वैश्य मोर्चा
रांची, मार्च 23 -- रांची। प्रमुख संवाददाता झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की ओर से सोमवार को रेडियम रोड में एक होटल के सभागार में शहीदे आजम भगत सिंह की शहादत व डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती पर सम्मेलन का आयोजन हुआ। संगठन की ओर से आरक्षण बढ़ाओ, रोजगार दो विषय पर आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू ने की।उन्होंने कहा कि भगत सिंह व डॉ लोहिया संगठन के आदर्श हैं। झारखंड में भी आरक्षण को लेकर वैचारिक एवं जमीनी स्तर की लड़ाई की जरूरत है। इस मसले को लेकर संगठन की ओर से तैयारी चल रही है। झारखंड के वैश्य-पिछड़ा वर्ग को हक और मान-सम्मान दिलाने तक संगठन की ओर से आंदोलन जारी रहेगा। वरीय उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार साहू, संजीव चौधरी, लक्ष्मण साहू, लखन अग्रवाल, केंद्रीय महासचिव चतुर साहू, मनोज कुमार मानू, शिव प्रसाद, कृष्णा, अनिल वैश्य, जगद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.