रांची, मार्च 30 -- झारखंड के वित्त विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 के आखिरी दिन होने वाले सरकारी भुगतान की तिथि में संशोधन करते हुए इसका निर्देश जारी किया है। पूर्व में 31 मार्च को अंतिम कार्य दिवस बताते हुए आरबीआई के दिशानिर्देश के अनुसार कुबेर प्रणाली के अंतर्गत भुगतान और ई-रसीदों एवं अन्य के संबंध में निर्देश जारी किए गये थे। लेकिन 31 को महावीर जयंती की छुट्टी होने के कारण झारखण्ड सरकार का अंतिम कार्यदिवस 30 मार्च निर्धारित है। इसलिए 30 मार्च को ही प्राप्त विपत्रों को पारित कर भुगतान किया जाएगा।30 मार्च तक होंगे सरकारी भुगतान अब 31 की बजाए 30 मार्च को सभी प्रकार के सरकारी भुगतान शाम छह बजे तक ही किए जा सकेंगे। उस दिन ई-पेमेंट के माध्यम से भुगतान भी तय समय के भीतर ही करने होंगे। यह व्यवस्था आरबीआई के निर्देशों के आधार पर लागू की गई है। वित्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.