लातेहार, मई 23 -- झारखंड के लातेहार जिले में सुरक्षाबलों को हाल ही में उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली जब उन्होंने 5 लाख के इनामी समेत कुल दो नक्सलियों को धर दबोचा। गिरफ्तार माओवादियों में से एक की पहचान शिवनारायण सिंह उर्फ शिव के रूप में हुई है। जो कि नक्सलियों के प्रतिबंधित संगठन JJMP (झारखंड जन मुक्ति परिषद) का सब जोनल कमांडर है और उस पर 5 लाख रुपए का इनाम भी घोषित था। जबकि दूसरे गिरफ्तार माओवादी की पहचान सकलदीप उरांव के रूप में हुई है, जो कि इसी संगठन का 'एरिया कमांडर' है। पुलिस ने बताया कि शिव के खिलाफ लातेहार, चतरा और रांची जिलों में 24 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने शनिवार को बताया कि सुरक्षाबलों ने इस कार्रवाई को एक दिन पहले एक खुफिया सूचना के आधार पर अंजाम दिया। इस दौरान पुलि...