धनबाद, जुलाई 29 -- झारखंड में नक्सली विरोधी अभियान सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। प्रतिबंधित CPI (माओवादी) पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा को झारखंड के धनबाद जिले से गिरफ्तार किया गया है। उस पर 2.2 करोड़ रुपए से ज़्यादा का इनाम था और वह 175 मामलों में वांटेड था। डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दावा किया कि देश के सबसे वाटेंड नक्सली नेताओं में से एक की गिरफ्तारी के साथ ही राज्य से माओवादी खतरा लगभग खत्म हो गया है। उन्होंने बताया कि 65 साल का बेसरा को मंगलवार शाम ऑपरेशन दौरा पहाड़ के दौरान बरवाड्डा पुलिस स्टेशन इलाके के मनियाडीह क्षेत्र से पकड़ा गया। डीजीपी ने कहा कि गिरिडीह जिले के मदनडीह गांव का रहने वाला बेसरा, CPI (माओवादी) का एकमात्र सक्रिय शीर्ष-रैंकिंग पोलित ब्यूरो सदस्य था। अधिकारी ने कहा, इस टॉप नक्सली पर झारखंड और ओडिशा सरकारों की ओर ...