रांची, मई 19 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में एक महिला कैदी के साथ कथित यौन शोषण, गर्भधारण और दबाव में गर्भपात कराए जाने की कथित घटना को झारखंड की कानून व्यवस्था और मानवता पर सबसे बड़ा कलंक बताया है। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल एक अपराध नहीं, बल्कि सत्ता संरक्षण में चल रहे संस्थागत शोषण का भयावह उदाहरण है। यहां तक कि महिला कैदी ने दोषियों के नाम भी बताए। नाज ने कहा कि एक 23 वर्षीय मुस्लिम महिला कैदी के साथ महीनों तक जेल के ही अधिकारियों द्वारा कथित यौन शोषण किया गया। यह भी पढ़ें- रेप के बाद गर्भवती किया... जेल में यौन शोषण की शिकार महिला कैदी ने खाना-पीना छोड़ा जब पीड़िता गर्भवती हुई तो पूरे मामले को दबाने के लिए उसका गर्भपात तक करा दिया गया। सबसे शर्मनाक बात यह है कि पीड...