भागलपुर, मई 19 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। झारखंड में हुए सड़क हादसे में भागलपुर के एक युवक की मौत हो गई। मृतक अक्षत कुमार (21 वर्ष) बूढ़ानाथ निवासी अशोक साह का बेटा था। मंगलवार को भागलपुर में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि हादसा बीते 17 मई को हुई है। अक्षत अपने दोस्त के साथ बाइक से देवघर पूजा करने जा रहा था। रास्ते में देवघर-जसीडीह मार्ग पर एक जगह बड़ा ब्रेकर आया। उस दौरान अक्षत मोबाइल पर मैप देख रहा था। ब्रेकर पर बाइक के अनियत्रंति होने पर अक्षत बाइक से नीचे गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। देवघर में इलाज के बाद उसको निजी अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...