रांची, दिसम्बर 31 -- झारखंड में शीतलहर कम होने का नाम नहीं ले रहा। राज्य में तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक नीचे आ चुका है। मंगलवार को भी रांची समेत चार जिलों में शीतलहर का प्रभाव रहा। मंगलवार को रांची का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री नीचे आ गया। यह इस सीजन में राजधानी का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। वहीं, कांके में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा की गति 1.6 किमी प्रतिघंटे रिकॉर्ड की गई। ठंडी हवा चलने से सुबह और शाम में कनकनी रही। बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग के वैज्ञानिक रमेश कुमार के अनुसार, न्यूनतम तापमान के कारण शीतलहर और ठंड रहेगी। दूसरी ओर, मौसम विभाग के अनुसार, रांची, खूंटी, गुमला और लोहरदगा में अगले 24 घंटे के दौरान शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.