रांची, जनवरी 8 -- झारखंड में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर लगातार बना हुआ है। तापमान में आई तेज गिरावट ने पूरे राज्य में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह और रात के समय सर्द हवाओं के साथ ठिठुरन बढ़ गई है, वहीं कई इलाकों में घना कोहरा भी परेशानी का कारण बन रहा है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान खूंटी में 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मैक्लुस्कीगंज में पारा माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जिससे कड़ाके की ठंड का असर और भी ज्यादा महसूस किया गया। राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि कांके क्षेत्र में यह 2.7 डिग्री तक पहुंच गया। सुबह के समय खेतों, पुआल, पेड़-पौधों और घरों की छतों पर ओस जमकर बर्फ जैसी परत में तब्दील हो गई। चाईबासा में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, हालांकि यहां न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.