झारखंड में शादी से लौट रहे मां-बेटे की एक्सीडेंट में मौत, लोको पायलट को गोली मारकर हत्या
हजारीबाग, अप्रैल 27 -- झारखंड के हजारीबाग जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत डेमोटांड़ में देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि रांची बीआईटी निवासी एक ही परिवार पटना में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था। इसी दौरान निर्मल सिंह ढाबा के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक हाईवा से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में चंदन कुमार और उनकी मां विद्या देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, चंदन कुमार की पत्नी अंकिता देवी और उनके पिता महावीर प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को पहले शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.