रांची, सितम्बर 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। अखिल झारखंड शतरंज संघ की वार्षिक आम सभा रविवार को सरला बिरला विश्वविद्यालय में हुई। बैठक में संघ की उपलब्धियों की समीक्षा की गई, आगामी योजनाओं और कार्यक्रमों की घोषणा के साथ-साथ कार्ययोजना पर चर्चा भी की गई। संघ के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने शतरंज के खेल को राज्य में बढ़ावा देने और खेल के स्तर को सुधारने के लिए संघ की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा, हमारा उद्देश्य झारखंड को शतरंज के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख स्थान दिलाना है। राज्य में शतरंज प्रतियोगिताओं के आयोजन, प्रशिक्षण कार्यक्रमों के विस्तार और खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया पर भी चर्चा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.