झारखंड में विद्यार्थियों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में अभाविप ने फूंका सरकार का पुतला
हरिद्वार, अगस्त 13 -- झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) हरिद्वार के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार का पुतला दहन कर विद्यार्थियों की मांगों का समर्थन किया। अभाविप कार्यकर्ताओं ने कहा कि झारखंड में विद्यार्थी लंबे समय से झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 14वीं परीक्षा के परिणामों में कथित अनियमितताओं और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की भर्ती प्रक्रियाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। विद्यार्थियों की मांग है कि 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को रद कर पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। यह भी पढ़ें- परीक्षाओं में अनियमितता के विरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.