सरायकेला, अप्रैल 7 -- झारखंड के सरायकेला जिले के चौका थाना क्षेत्र के मिरुडीह में उत्पाद विभाग ने अवैध मिनी विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। उत्पाद विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार देर रात दबिश दे भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब बरामद की है। हालांकि, संचालक व अन्य लोग मौका देख फरार हो गए। फैक्ट्री रोड के किनारे टिन शेड चल रही थी। यहां पंजाब से कम कीमत में शराब लाकर झारखंड का लेबल लगा लोकल मार्केट, साप्ताहिक हाट एवं पर्व-त्योहार में ड्राई डे के दिन खपायी जाती थी। शराब की कीमत लगभग 16 लाख रुपये आंकी जा रही है। उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज ने बताया कि विभाग को मिरुडीह में अवैध शराब के कारोबार की सूचना थी। इसके बाद टीम ने रविवार देर रात वहां छापेमारी की, जो सोमवार सुबह 8 बजे तक चली। इस कार्रवाई में कुल 220 पेटी नकली अंग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.