झारखंड में वन हेल्थ मिशन का गठन
रांची, जुलाई 27 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड में जूनोटिक यानी पशुओं से इंसानों में फैलने वाले रोगों, पर्यावरणजन्य बीमारियों और महामारियों की समय रहते रोकथाम और निगरानी के लिए राज्य सरकार ने एक ऐतिहासिक पहल की है। नेशनल वन हेल्थ मिशन के तहत झारखंड में राज्य, जिला और प्रखंड स्तर पर 'वन हेल्थ कमेटियों' का गठन कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों और संबंधित नोडल पदाधिकारियों को इस बाबत विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया है। उन्होंने इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की हिदायत दी है।
स्टेट वन हेल्थ डैशबोर्ड का संचालन अपर मुख्य सचिव के अनुसार वन हेल्थ मिशन का मुख्य उद्देश्य मानव, पशु और पर्यावरण स्वास्थ्य के बीच समन्वय स्थापित कर एकीकृत रोग निगरानी तंत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.