रांची, अप्रैल 25 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। 'झारखंड में लोकसभा सीट 28 और विधानसभा सीटें बढ़ाकर 160 की जानी चाहिए, ताकि अधिक लोगों को प्रतिनिधित्व मिल सके।' यह बात मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने शनिवार को खत्रीखटंगा गांव में आयोजित आमसभा में कही। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद भी मूलवासी सदानों के राजनीतिक अधिकार और नियोजन से जुड़े कई मुद्दे अब तक लंबित हैं। केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा और विधानसभा सीटों में 50 प्रतिशत वृद्धि के प्रस्ताव का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी के अनुसार सीटों का बढ़ना जरूरी है। साथ ही उन्होंने राज्य में विधानसभा परिषद के गठन की भी मांग उठाई। राजेंद्र प्रसाद ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के संदर्भ में कहा कि ओबीसी महिलाओं को उनकी आबादी के अनुरूप हिस्सेदारी मिलनी चाहिए, अन्यथा इसका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.