गुमला, सितम्बर 12 -- गुमला, संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र, गुमला द्वारा वैज्ञानिक लाख खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरल परियोजना के तहत आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शुक्रवार को समापन हुआ। आठ से 12 सितंबर तक चले प्रशिक्षण में सिसई, रायडीह और भरनो प्रखंड के किसानों एवं ग्रामीण प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान लाख उत्पादन की आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों की व्यवहारिक जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को लाख कीट के जीवन-चक्र, उपयुक्त पोषक पौधों के चयन, वैज्ञानिक तरीके से लाख कीट के संचयन, गुणवत्तापूर्ण ब्रूड लाख, इनोकुलेशन की विधि व सही समय, कीट प्रबंधन और फसल की निगरानी की जानकारी दी। साथ ही स्वच्छता, वैज्ञानिक प्रबंधन, समय पर फसल कटाई और गुणवत्तायुक्त लाख उत्पादन के तकनीकी पहलुओं पर प्रशिक्...