झारखंड में रूबेला ने दी दस्तक
रांची, सितम्बर 22 -- रांची। झारखंड में रूबेला वायरस (जर्मन खसरा) ने दस्तक दी है। राज्य में रूबेला का पहला मरीज मिला है। रूबेला से पीड़ित मरीज सिमडेगा की 10 वर्षीय बच्ची है। वह ठेठईटांगर प्रखंड के मुंडाटोली की रहने वाली है। इसकी पुष्टि रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने बच्ची के खून के सैंपल की जांच के बाद की है। इधर, राज्य में रूबेला का पहला केस मिलते ही स्वास्थ्य महकमा सक्रिय हो गया है। इसके प्रसार पर रोक और उपचार सुनिश्चित करने को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), झारखंड में राज्यस्तरीय वॉर रूम बनाया गया है। साथ ही राज्यभर में टीकाकरण अभियान का भी संचालन शुरू कर दिया गया है। राज्यभर में खसरा से पीड़ित 15 मरीज भी मिले हैं। ये मरीज पश्चिम बंगाल से सटे पूर्वी सिंहभूम, पाकुड़ समेत राज्य के तीन-चार जिलों के हैं।
स्वास्थ्य महकमा की प्रतिक्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.