रांची, सितम्बर 9 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। 'पठन अभियान-2026' के तहत झारखंड में राज्यव्यापी रीड-ए-थॉन का आयोजन किया गया। पढ़ने को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की दिशा में 30 मिनट के सामूहिक पठन के माध्यम से एक सशक्त और सार्थक प्रयास किया गया। ड्रॉप एवरीथिंग एंड रीड की भावना से प्रेरित होकर, झारखंड के विद्यालयों से लेकर समुदायों तक लोगों ने सुबह 11 बजे से साढ़े 11 बजे तक एक साथ पठन किया। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् के राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने धुर्वा स्थित विद्यालय में रीड-ए-थॉन में सहभागिता की और बच्चों को नियमित रूप से पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों से कहा कि पढ़ना केवल किसी गतिविधि तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि हर बच्चे को रोज़ाना पढ़ने की आदत बनानी चाहिए। सभी बच्चे रोज़ाना अपनी पसंद की किताबें पढ...