झारखंड में राष्ट्र की संपत्ति की मची है लूट : ढुलू महतो
धनबाद, जून 29 -- नागरिक एकता मंच लोदना की ओर से रविवार को कुजामा में एक सभा आयोजित की गई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि धनबाद सांसद ढुलू महतो शामिल हुए। सांसद ढुलू महतो ने लाल झंडे के एक नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि धनबाद और निरसा में हो रहे विकास से कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि माफिया कोयला और आउटसोर्सिंग की आड़ में लूट मचा रहे हैं और ठेका मजदूरों को एचपीसी वेतन नहीं दिया जा रहा है। विस्थापन के नाम पर दलाली का खेल चल रहा है। केंद्र सरकार की जेआरडीए योजना के तहत गरीबों को बेलगढ़िया में आवास मिलना चाहिए, लेकिन उन्हें दूसरी जगह भेजा जा रहा है। सांसद ने बीसीसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि गरीबों के साथ अन्याय हुआ, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। पूरे झारखंड में राष्ट्रीय संपत्ति और कोयले की लूट मची है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.