रांची, मार्च 12 -- झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बुधवार को रामनवमी में जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर प्रतिबंध के मुद्दे पर सदन में जोरदार हंगामा हुआ। सत्र की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने सरकार पर हिंदुओं को टारगेट करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। आसन के पास पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने बजट सत्र में एक बार भी सदन बाधित नहीं होने की बात कह सदस्यों से इसे कायम रखने का आग्रह किया, पर हंगामा नहीं रुकता देख देख 12:25 बजे से 12:50 बजे तक कार्यवाही स्थगित कर दी।क्या बोला विपक्ष विपक्ष से भाजपा विधायक और पार्टी के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने आरोप लगाया कि रामनवमी जैसे धार्मिक पर्व पर डीजे बजाने पर पाबंदी लगाकर हिंदुओं की आस्था को निशाना बनाया जा रहा है। सरकार की नीतियों के कारण एक खास समुदाय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.