हजारीबाग, मार्च 28 -- झारखंड के हजारीबाग जिले में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान एक 40 साल के शख्स की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। हजारीबाग सदर के एसडीपीओ अमित आनंद ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात को पेलावल चौकी के अंतर्गत गडोखर गांव में घटी। दो आरोपियों ने आपस में कहासुनी के बाद धारदार हथियारों से उस शख्स पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान रामा साव के रूप में हुई है। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस ने हत्या की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी ने कहा, ऐसा लगता है कि यह घटना पुरानी दुश्मनी के कारण हुई है। दो संदिग्धों की पहचान कर ली गई है, लेकिन वे फरार हैं। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। एसडीपीओ ने बताया कि साव के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय अस्पताल भेज दिया गया है।धनबाद में भी हंगामा इससे पहले धनब...