रांची, मार्च 30 -- Jharkhand Weather: रांची समेत झारखंड के करीब दर्जनभर जिलों में शुक्रवार को मौसम ने करवट ली। दोपहर बाद से आसमान में बादल छाना शुरू हुआ और शाम होते-होते आधा दर्जन से अधिक जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी। मौसम विभाग ने शुक्रवार की शाम से लेकर अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने का आरेंज अलर्ट जारी किया है। आंधी बारिश और कहीं-कहीं वज्रपात होने का यलो अलर्ट दिया है।कहां बारिश हुई रांची समेत रामगढ़, हजारीबाग, लोहरदगा और खूंटी में आंधी के साथ बारिश हुई। वहीं सिमडेगा और गुमला में हल्की बूंदाबांदी हुई। उधर, पलामू के कुछ हिस्सों व लातेहार में भी कुछ देर आंधी चली। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान पूरे राज्य में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्...