झारखंड में मौसम का तांडव, 16 जिलों में दो दिन बारिश-आंधी का अलर्ट; वज्रपात से 9 की मौत
रांची, जून 29 -- Jharkhand Weather: झारखंड के विभिन्न हिस्सों में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली ने कहर बरपाया। रांची जिले में तीन समेत राज्यभर में नौ लोगों की मौत हो गई। जबकि दर्जनभर से अधिक घायल हैं। इस बीच मौसम विभाग ने झारखंड में मंगलवार और बुधवार को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। आसमान में घने बादल छाएंगे और लगभग सभी जिलों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है। 30 जून (मंगलवार) और एक जुलाई (बुधवार) को राज्य में आधे से अधिक जिलों में अच्छी बारिश की संभावना है। जानकारी के अनुसार, खूंटी वन प्रमंडल के सोनाहातू में कार्यरत वनरक्षक रोशन श्रीवास्तव (32) की वज्रपात से मौत हो गई। उनके साथ मौजूद वनकर्मी जयनंदन महतो, मजदूर धांसू मछुआ व सनातन महतो झुलस गए। रोशन बुंडू के निवासी थे। इधर, सिल्ली के दोवाडु में 16 वर्षीय नाबालिग की मौत ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.