खूंटी, मई 4 -- Jharkhand weather: झारखंड में मौसम का मिजाज इन दिनों पूरी तरह बदला हुआ है। एक ओर जहां रांची समेत राज्य के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है, वहीं दूसरी तरफ खूंटी जिले के मुरहू और इटकी जैसे इलाकों में आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है। मौसम के इस दोहरे असर ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं कई जगह जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में बीते 24 घंटे के दौरान अच्छी बारिश दर्ज की गई है। ईस्ट सिंहभूमि में 33.6 मिमी, लातेहार में 24.5 मिमी और रांची में 11.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा बोकारो, सिमडेगा और लोहरदगा में भी तेज हवा के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान संताल परगना और आसपास के जिलों- धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा और रामगढ़ में ते...