रांची, अप्रैल 28 -- Jharkhand weather update: झारखंड के संताल और कोयलांचल में सोमवार को बारिश होने से जहां गर्मी से राहत मिली। वहीं कई जिले गर्मी में झुलस रहे हैं। सोमवार को सरायकेला और मेदिनीनगर का तापमान 44 डिग्री के पार रहा। राजधानी रांची जहां पूर्व के वर्षों में तापमान 30 डिग्री पार होते ही बारिश हो जाती थी, वह भी 39.9 डिग्री तापमान में झुलस रही है। राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक चल रहा है। न्यूनतम तापमान भी दो से तीन डिग्री अधिक है।कई जिलों में आज ओलावृष्टि व आंधी-बारिश की चेतावनी रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, मंगलवार को रांची समेत रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, चतरा और संताल के सभी जिलों में आंधी के साथ ओलावृष्टि और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं शेष जिलों के लिए आ...