रांची, जून 14 -- Jharkhand Weather: झारखंड के कई जिलों में शनिवार को बारिश के दौरान वज्रपात से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए। मौसम विभाग के अनुसार, कहीं मानसूनी बारिश हुई तो कहीं प्री-मानसून का असर दिखा। इस दौरान कई जिलों में आंधी चलने की भी सूचना है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल।आंधी-बारिश से 8 की मौत वज्रपात से रांची के ठाकुरगांव के काटमकुली में एक महिला की मौत हो गई। रांची के ही कांके प्रखंड के एक गांव में एक पुरुष की मौत हो गई। उधर, गिरिडीह जिले के धनवार प्रखंड के घोसकेडीह में 10 वर्षीय एक बच्चे अभिनीत राज की मौत हो गई, एक अन्य घायल है। गढ़वा के केतार थानांतर्गत मुकुंदपुर गांव के मायर टोला में वज्रपात से 65 साल के बुजुर्ग राम अवतार पाल की मौत हो गई। इसी जिले के खरौंधी में महिला की मौत हो गई है। सरायकेला के रा...