झारखंड में मॉब लिंचिंग, बकरी चोरी के आरोप में युवक को भीड़ ने मार डाला, 3 को पुलिस ने बचाया
खूंटी, जुलाई 28 -- Mob Lynching: मुरहू की रूमुतकेल पंचायत स्थित बिंदादिरी गांव में रविवार देर रात बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक को पीटकर मार डाला। वहीं पिटाई से एक अन्य युवक घायल है। तीन अन्य को पुलिस ने रेस्क्यू किया। बताया गया है कि कुछ लोग कार से बकरी चोरी करने की नीयत से पहुंचे थे, जिन्हें ग्रामीणों ने पकड़ लिया। मृतक की पहचान गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र स्थित बघनी गांव निवासी दिलदार अंसारी के रूप में की गई। घायल फिरोज अंसारी का इलाज खूंटी सदर अस्पताल में चल रहा था, जहां से परिजन उसे अपने साथ घर ले गए। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात चार लोग कार से बिंदादिरी गांव पहुंचे। आरोप है कि वे एक किसान के घर से बकरियां चुराने का प्रयास कर रहे थे। तीन बकरियां कार पर लाद दी गई थीं। इसी दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.