झारखंड में मॉनसून की एंट्री, आज से इन जिलों में होगी झमाझम बारिश; आंधी का भी येलो अलर्ट
रांची, जून 13 -- Jharkhand Weather: झारखंड में संताल के रास्ते मानसून प्रवेश कर चुका है। पाकुड़ के पाकुड़िया समेत संताल के कुछ हिस्सों में इसका असर भी दिखा। कहीं काले घने बादल छाए रहे तो कहीं देर शाम बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, एक-से-दो दिन में मानसून का असर दिखने लगेगा। बताया जा रहा है कि झारखंड में पिछले वर्ष की तुलना में मानसून ने पांच दिन पहले दस्तक दी है। पिछले साल 17 जून को पहुंचा था। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के सभी हिस्सों में मानसून के प्रवेश करने की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। कई सिस्टम बने हैं, जिससे झारखंड में बारिश होने की संभावना है। ऊत्तर पश्चिम राजस्थान से लेकर बंगाल की खाड़ी तक एक निम्न दबाव की ट्रफ लाइन बनी हुई है। यह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के उत्तरी भाग, झारखंड, बंगाल से बंगाल की खाड़ी तक कायम है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.