रामगढ़, मार्च 24 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। झारखंड में जैन संत मुनि श्री 108 प्रमाण सागर महाराज के मंगल प्रवेश को लेकर श्रद्धालुओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। शांतिधारा फ़ाउन्डेशन के संस्थापक और अध्यक्ष सुरेश पी अग्रवाल ने मुनि श्री के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश के लिए सौभाग्यपूर्ण बताया है। मुनि श्री ने छत्तीसगढ़ के जशपुर से झारखंड के गुमला ज़िला में रविवार को प्रातःकाल शुभ बेला में प्रवेश किया। इस अवसर पर उनकी अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में पुरुष- महिलाएं उपस्थित रहीं और भक्ति भाव से उनका स्वागत किया। रामगढ़ से भी साधको का एक जत्था विशेष रूप से उनके दर्शन के लिए पहुंचा। झारखंड सरकार की ओर से मुनि श्री को सम्मान स्वरूप राजकीय अतिथि का दर्जा दिया गया है, जो उनके आध्यात्मिक प्रभाव और समाज में उनके योगदान को दर्शाता ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.