झारखंड में मिला एक और रूबेला मरीज, सिमडेगा में बच्ची में संक्रमण
रांची, सितम्बर 23 -- झारखंड में रुबेला का संक्रमण फिर से सामने आया है। सिमडेगा जिले में रूबेला का एक और मरीज मिला है। यह संक्रमित भी ठेठईटांगर प्रखंड की रहने वाली एक बच्ची है। प्रखंड में 24 घंटे के अंदर दो मरीजों के मिलने के बाद जिले का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड में आ गया है। इसका संक्रमण रोकने के लिए शिविर लगाकर बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है। जानकारी के अनुसार, रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की जांच में सोमवार को ठेठईटांगर प्रखंड के मुंडाटोली में दस साल की एक बच्ची में रूबेला संक्रमण की पुष्टि हुई थी। अब इसी प्रखंड के ताराबोगा के नदीपार गांव में एक बच्चे में संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह भी पढ़ें- झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, इन 12 जिलों में होगी झमाझम बारिश14 सितंबर को भेजा गया था सैंपल सिमडेगा के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.