झारखंड में मानसून सक्रिय, आज से बारिश की रफ्तार बढ़ेगी
जमशेदपुर, जून 28 -- जमशेदपुर। पिछले दो दिनों से झारखंड के कई जिलों में मानसूनी बारिश ने गर्मी से राहत दी है, हालांकि पलामू, लातेहार, चतरा व गढ़वा में अब भी मानसून पूरी तरह सक्रिय नहीं हुआ है। मौसम विभाग ने कहा कि रविवार से मानसून पूरी तरह रफ्तार पकड़ेगा, जिससे किसानों को धान की खेती में मदद मिलेगी। इस दौरान गरज के साथ बारिश व आंधी-तूफान की संभावना है, इसलिए नागरिकों व किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।पिछले 24 घंटों में चाईबासा में 50.3 मिमी, जामताड़ा में 36.0 मिमी, पूर्वी सिंहभूम में 33.0 मिमी, लोहरदगा में 27 मिमी, रांची में 15 मिमी व सिमडेगा में 13 मिमी बारिश दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, रांची समेत इन 20 जिलों में होगी झमाझम बारिश; IMD का ऑरेंज अलर्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.