रांची, जून 5 -- अलनीनो से कम बारिश की आशंका के बीच मानसून ने गुरुवार को केरल में दस्तक दी। मौसम विभाग ने केरल, कर्नाटक में अगले सात दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। चूंकि मानसून तय समय से तीन दिन लेट है, इस लिहाज से झारखंड में इसके 15 जून तक पहुंचने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस बार मॉडल त्रुटि के कारण मानसूनी बारिश में 4 से 10 फीसदी की कमी हो सकती है। रांची केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि केरल में मानसून आने के बाद झारखंड में पहुंचने की तय तिथि के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। यह निर्धारित मार्ग से उत्तर-पूर्व के राज्यों से होकर आगे बढ़ेगा। इस क्रम में यह बंगाल होते बिहार और झारखंड में प्रवेश करेगा। फिलहाल अभी यह नॉर्थ-ईस्ट राज्यों से दूर है। वहां पहुंचने में तीन से चार दिन लग सकता है। मानसून अरब सागर...