झारखंड में मां बनी हैवान! दूधमुंहे बच्चे को ट्रेन से फेंका बाहर; मौत
चाईबासा, मई 22 -- झारखंड में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के चक्रधरपुर रेलमंडल के राजखरसावां-महालीमुरूप स्टेशन के बीच हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी में सफर कर रही एक मां ने चलती ट्रेन से डेढ़ माह के दूधमुंहे बच्चे को बाहर फेंक दिया। घटना बुधवार सुबह 10.30 बजे की है। पुलिस ने पति समेत महिला को हिरासत में ले लिया है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।झाड़ियों में मिला बच्चे का शव प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेन में महिला अचानक अपनी सीट से उठी और गोद में सो रहे डेढ़ माह के बच्चे को खिड़की से बाहर फेंक दिया। यात्री कुछ समझ पाते उसने दूसरे बच्चे को भी फेंकने की कोशिश की, पर यात्रियों ने महिला को पकड़ लिया। जब ट्रेन चाईबासा पहुंची तब पुलिस ने दंपति को हिरासत में ले लिया। बाद काफी ढ़ूढ़ने पर बच्चे का शव झाड़ियों से मिला। यह भी पढ़ें- ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.