रांची, अप्रैल 3 -- पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले कुछ दिन तक झारखंड का मौसम बेहद सुहावना बना रहेगा। इस दौरान मौसम विभाग ने प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों के भीगने की उम्मीद जताई है। इस दौरान विभाग ने मंगलवार तक प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने व बिजली चमकने और तेज हवा चलने की उम्मीद जताई है। विभाग का कहना है कि इस दौरान प्रदेश में कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। विभाग का कहना है कि शुक्रवार देर रात तक राज्य के चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, सराईकेला और पश्चिम सिंहभूम जिले में हल्की बारिश हो सकती है।अगले तीन दि के मौसम का हाल, ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी 4 अप्रैल (शनिवार) को मौसम विभाग ने प्रदेश के 14 जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, लातेहार, गिरिडीह, ग...