रांची, मई 13 -- झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री मंईयां योजना का नया फॉर्म लेने और उसे जमा कराने की मांग को लेकर मंगलवार को मानगो अंचल कार्यालय में भारी बवाल हुआ। फॉर्म की मांग और उसे जमा करने की जिद ने ऐसी स्थिति पैदा कर दी, कि महिलाएं कुछ भी सुनने के लिए तैयार नहीं थीं। आजादनगर और जवाहरनगर क्षेत्र से हजारों की संख्या में पहुंचीं महिलाओं ने पथराव भी किया। हालांकि, इससे कार्यालय को कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा। भीड़ को समझाने में अंचलाधिकारी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव को काफी मशक्कत करनी पड़ी। तीन-तीन बार उन्होंने अपनी गाड़ी में लगी माइक से महिलाओं को समझाने का प्रयास किया कि फिलहाल कोई फॉर्म जमा नहीं हो रहा है। न फॉर्म बांटा जा रहा है। जिनका सत्यापन होना है, उन्हें ऑफिस से फोन जाएगा, शेष महिलाओं को कोई कागजात जमा करने की जरूरत...