रांची, दिसम्बर 21 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि झारखंड के निर्माण के साथ ही भ्रष्टाचार का बीज बाबूलाल मरांडी के शासनकाल में बोया गया था। इसे आगे चलकर अर्जुन मुंडा और रघुवर दास की सरकार ने अपने नेतृत्व में खाद-पानी देकर एक विशाल पेड़ में बदल दिया। उस पेड़ को समूल जड़ से समाप्त करने में वर्तमान सरकार लगी हुई है। एक तरफ केंद्र की भाजपा सरकार झारखंड को उसके हिस्से का आवंटन उपलब्ध नहीं कर रही है, वहीं दूसरी ओर भ्रष्टाचार का अनर्गल प्रलाप भाजपा के नेता लगातार करते आ रहे हैं। जनहित के किए गए सभी कार्यों में उन्हें सिर्फ भ्रष्टाचार दिखाई देता है। केंद्र के असहयोगात्मक रवैये के बाद भी झारखंड में विकास कार्यों का होना इन्हें फूटी आंख भी नहीं सुहा रहा, इस कारण भाजपा नेताओं में बेचैनी भर गई है। उन्होंने ...