रांची, मार्च 3 -- झारखंड में अप्रैल महीने से मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य शुरू होने जा रहा है जिसे 100 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने इसकी तैयारी के लिए झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दे दिया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि इसकी तैयारी के लिए 11 मार्च को सभी जिला अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। इस अभियान से पहले राज्य के लगभग 73 फीसदी मतदाताओं का सत्यापन पहले ही किया जा चुका है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सोमवार को बताया कि झारखंड में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अप्रैल महीने से शुरू किया जाएगा। अधिसूचना जारी होने के 100 दिन के अंदर झारखंड में एसआईआर पूरा कर लिया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने इसकी तैयारी करने को कहा है। अपडेट जारी ...