दुमका, जुलाई 4 -- दुमका, प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कार्यालय दुमका में शुक्रवार को जिला अध्यक्ष स्टीफन मरांडी की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर दुमका संसदीय क्षेत्र की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी डॉ सिरिबेला प्रसाद, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, लोकसभा प्रभारी सुल्तान अहमद, सह प्रभारी रविंद्र वर्मा, प्रदेश महासचिव श्यामल किशोर सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोरकांग्रेस के नेताओं की चिंताएँ बैठक को संबोधित करते हुए सह प्रभारी डॉ सिरिबेला प्रसाद ने केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे एसआईआर यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन पर फोकस करते हुए कहा कि बीजेपी झारखंड में भी बंगाल और बिहार की तरह...