आदित्यपुर, मई 12 -- चांडिल, संवाददाता। झारखंड की डेमोग्राफी बदलती जा रही है। बंगाल की डेमोग्राफी को वहां की जनता ने समझ लिया तथा सत्ता का परिवर्तन कर दिया। डेमोग्राफी के खिलाफ झारखंड में भी बदलाव दिखेगा। बंगाल चुनाव परिणाम का असर झारखंड में भी दिखने लगा है।यह बातें पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने चांडिल में भाजपा जिला मंत्री पप्पू वर्मा के आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा। बोकारो से लौटने के दौरान चांडिल बाजार में भाजपा नेता पप्पू वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चंपई सोरेन का स्वागत किया। मीडिया से बात करने के दौरान चंपाई सोरेन ने कहा कि बंगाल की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच और विश्वास पर अपना वोट किया तथा भाजपा सरकार पर मुहर लगाई। यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल की तरह झारखंड में होगा सत्ता परिवर्तन : चंपई सोरेन 15 सालों म...