लोहरदगा, मई 5 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में मंगलवार को पश्चिम बंगाल और असम चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन और तमिलनाडु में पार्टी की सफलता पर ओयना गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। झारखंड में भी कमल खिलाने का संकल्प लिया।भाजपा युवा नेता पवन तिग्गा की अगुवाई में हुए कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और आतिशबाजी एवं मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में नारा लगाया-अबकी बार झारखंड में भाजपा सरकार- और राज्य में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। नेता पवन तिग्गा ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की मजबूती को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि राज्य में लंबे समय से सत्ता में रही ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार को इस बार बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- ठाकुरगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं न...