रांची, अप्रैल 26 -- Jharkhand Weather: पूरा झारखंड इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। इसके कारण आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है। सुबह नौ बजे के बाद से ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। इस बीच, संताल-कोयलांचल में गर्मी और लू के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में देवघर, दुमका और गिरिडीह में एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। हालांकि लू से ही मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं है। मौसम विज्ञान विभाग रांची केंद्र के अनुसार 26 अप्रैल से मौसम में बदलाव होने के आसार है। इस दौरान आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 26, 27 और 28 अप्रैल को ओलावृष्टि, गर्जन के साथ तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इससे उत्तर पूर्वी झारखंड के देवघर, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, जबकि 26, 2...